Hindi News / news / पटना में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी...

पटना में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 30, 2019, 12:47:54 PM

पटना में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

- फ़ोटो

PATNA : भीषण गर्मी झेल रहे राजधानी पटना के लोगों को राहत मिली है. पटना में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पटना सहित कई इलाके में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. बता दें कि मौसम विभाग ने आज सुबह ही पूर्वानुमान कर पटना में बारिश का अलर्ट किया था. रविवार को सुबह से ही धूप की आवाजाही के बाद दोपहर में पटना में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. जिससे भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली. बता दें कि बिहार में मानसून के दस्तक देने के बाद भी लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही थी. जिससे लोग बेहाल हो रहे थे. आज हो रही बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है.