ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

रेलवे कर्मचारियों के बहुत बड़ी खुशखबरी, 78 दिन का बोनस देगी सरकार, कैबिनेट में मंजूरी

PATNA : पर्व-त्यौहार से पहले रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है. मोदी सरकार ने एक बड़ा एलान किया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अराजपत्रित रेल कर्मचारिय

रेलवे कर्मचारियों के बहुत बड़ी खुशखबरी, 78 दिन का बोनस देगी सरकार, कैबिनेट में मंजूरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पर्व-त्यौहार से पहले रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है. मोदी सरकार ने एक बड़ा एलान किया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दे दी है. पिछले साल की तरह इस साल भी रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस देने की घोषणा हो गई है.


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट बैठक में निर्णय किया गया है कि रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को इस वर्ष भी 78 दिन का बोनस दिया जाएगा. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज कैबिनेट बैठक में दो विभागों को लेकर निर्णय हुए. वर्षों से प्रोडक्टिविटी लिंक बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को मिलता है. कैबिनेट बैठक में निर्णय किया गया है कि इस वर्ष भी 78 दिन का बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को दिया जाएगा."


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यह जानकारी दी कि इसमें सरकार के करीब 1985 करोड़ रुपये खर्च होंगे. रेलवे हर साल अपने कर्मचारियों को बोनस देती आ रही है. पिछले साल भी कोरोना संकट के समय रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिला था.


पिछले साल कर्मचारियों को 17,951 रुपये बोनस के तौर पर मिले थे. आपको बता दें कि भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों के हर साल बोनस देता है. पिछले साल कोरोना काल में भी रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया गया था.