ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

रेल इंजन कारखाना में बड़ा हादसा: काम करने के दौरान तीन मजदूर छत से गिरे, मौके पर मची अफरा-तफरी

MUNGER: मुंगेर जमालपुर रेल कारखाना में बड़ा हादसा हुआ है। 30 फीट ऊपर शेड पर चढ़कर सोलर पैनल लगा रहे तीन मजदूर तेज आंधी पानी में फिसलकर नीचे गिर गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी

रेल इंजन कारखाना में बड़ा हादसा: काम करने के दौरान तीन मजदूर छत से गिरे, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर जमालपुर रेल कारखाना में बड़ा हादसा हुआ है। 30 फीट ऊपर शेड पर चढ़कर सोलर पैनल लगा रहे तीन मजदूर तेज आंधी पानी में फिसलकर नीचे गिर गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में तीनों को जमालपुर रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एक मजदूर को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


दरअसल, शनिवार को जमालपुर रेल इंजन कारखाना में मशीन शॉप के ऊपर सोलर प्लेट लगाने को लेकर तीन प्राइवेट मजदूर नीतीश कुमार, अंकित कुमार और गोलू कुमार 30 फीट ऊंचे शेड के ऊपर चढ़ कर सोलर पैनल लगा रहे थे, तभी अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद तीनों शेड से फिसल कर नीचे जमीन पर आ गिरे। तीनों को एंबुलेंस के माध्यम से जमालपुर रेलवे मुख्य अस्पताल ने भर्ती कराया गया, जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना के सूचना मिलते ही मुख्य कारखाना प्रबंधक भी रेल अस्पताल पहुंचे और घायल मजदूरों का हालचाल लिया। अस्पताल अधीक्षक जे के प्रसाद ने बताया कि तीनों मजदूर शेड पे काम करते हुए नीचे गिर पड़े जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। सिर पर चोट लगने के साथ साथ कई हड्डियां भी टूट गई हैं। एक मजदूर को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।