ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 7 लड़कियों को कराया रिहा ; ओडिशा की लड़की भी बरामद

ARWAL : बिहार पुलिस के तरफ से इन दिनों लगातार अपराध नियंत्रण को लेकर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अरवल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस टीम ने एक रेड लाइट एरिया मे

रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 7 लड़कियों को कराया रिहा ; ओडिशा की लड़की भी बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : बिहार पुलिस के तरफ से इन दिनों लगातार अपराध नियंत्रण को लेकर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अरवल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस टीम ने एक रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर सात लड़कियों को बरामद किया है।


दरअसल, अरवल पुलिस टीम को यह सुचना मिली थी कि यहां जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में ओडिशा की लड़की को जबरदस्ती रखकर उसके साथ मारपीट किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने टीम गठन कर छापेमारी कराई गयी। जिसमें जनकपुरधाम रेड लाइट एरिया से सात लड़कियों को बरामद किया गया है। सभी को सदर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। लड़की किसके यहां रहती थी, क्या करती थी, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा विस्तार से जांच की जा रही है। यह छापेमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में किया गया। 


पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि,  गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की लड़की को जबरदस्ती रखकर मारपीट की जा रही है। तभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी कराई गई। छापेमारी में लड़कियां पाई गई है। सभी को सदर थाने में बाल संरक्षण इकाई की टीम के द्वारा पूछताछ एवं सत्यापन किया जा रहा है। मामले की जांच हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


आपको बताते चलें कि,छापेमारी टीम में महिला थानाध्यक्ष, सदर थानाध्यक्ष एवं बाल संरक्षण इकाई के सभी पदाधिकारी शामिल थे। जनकपुरधाम रेड लाइट एरिया में औचक छापामारी के बाद लड़कियां इधर से उधर भागते दिखी। कुछ देर के लिए रेड लाइट एरिया में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। पुलिस की कार्रवाई के बाद जनकपुरधाम एरिया में बाहर से आई लड़कियों में दहशत कायम हो गया है।