रेड लाइट एरिया में फायरिंग, गोली लगने से एक महिला और पुरुष घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 07, 2023, 7:42:14 PM

रेड लाइट एरिया में फायरिंग, गोली लगने से एक महिला और पुरुष घायल

- फ़ोटो

DESK: रेड लाइट एरिया में फायरिंग की घटना हुई है। इस दौरान दो लोगों गोली लग गयी है। एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना दिल्ली के कमला मार्केट इलाके की है जहां जीबी रोड स्थित रेड लाइट एरिया में अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी है। जिससे दोनों घायल हो गये हैं। गोली मारने वाला मौके से फरार हो गया है। गोली किसने चलाई और क्यों चलाई इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि जिस महिला को गोली लगी है वो उसी कोठे पर काम करती है जहां उसे गोली मारी गयी है। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर दहशत बना हुआ है। इलाके में गश्ती बढ़ा दी गयी है। गोली मारने वाले का पता लगाने में पुलिस जुटी है।