ब्रेकिंग
बिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकडबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्याधरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जानाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकडबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्याधरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जाना

सरनेम पर सियासत : सावरकर पर राहुल की टिप्पणी से शिवसेना नाराज, संजय राउत ने बोला हमला

MUMBAI : गांधी और सावरकर सरनेम पर शुरू हुई सियासत और आगे बढ़ गई है। सावरकर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से की गई टिप्पणी शिवसेना को नागवार गुजरी है। शिवसेना ने इस

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUMBAI : गांधी और सावरकर सरनेम पर शुरू हुई सियासत और आगे बढ़ गई है। सावरकर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से की गई टिप्पणी शिवसेना को नागवार गुजरी है। शिवसेना ने इस मामले पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा है कि सावरकर आज भी देश के हीरो हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर राहुल गांधी को सावरकर के बारे में जानकारी नहीं है तो कांग्रेस के नेताओं को चाहिए कि वह अपने नेता को किताबें गिफ्ट करें। 

शिवसेना ने कांग्रेस को यह नसीहत दी है कि राहुल गांधी बेवजह सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी ना करें। संजय राउत ने कहा है कि राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर जो बयान दिया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अगर राहुल गांधी को किताबें गिफ्ट करते हैं तो संभव है कि राहुल वीर सावरकर को लेकर अपनी समझ विकसित कर पाएंगे। संजय रावत ने कहा है कि वीर सावरकर की संघर्ष और अंग्रेजो के खिलाफ उनकी लड़ाई के बारे में राहुल गांधी को पढ़ना चाहिए। 

सावरकर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी नाराज हैं। ठाकरे ने भी कहा है कि राहुल गांधी को ऐसे बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस आलाकमान से बात करने का संकेत भी दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं अपने बयान से पीछे हटने वाला नहीं हूं क्योंकि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। इस बयान के बाद राहुल गांधी विवादों में आ गए। बीजेपी ने पहले राहुल पर जोरदार हमला बोला और अब शिवसेना भी उनके इस बयान से नाराज है।