ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी का पटना में किया जोरदार स्वागत, सड़क पर बिखेरे गुलाब की पंखुड़ियां

PATNA: बिहार युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी का पटना में जोरदार स्वागत किया है. मानहानि मामले में राहुल गांधी शनिवार को पटना के सिविल कोर्ट में पेश होने आए थे. बिहार युवा कांग्रेस के नेत

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बिहार युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी का पटना में जोरदार स्वागत किया है. मानहानि मामले में राहुल गांधी शनिवार को पटना के सिविल कोर्ट में पेश होने आए थे. बिहार युवा कांग्रेस के नेताओं ने उस सड़क को फूलों से पाट दिया था जहां से राहुल गुजरने वाले थे. हालांकि राहुल गांधी जब वहां से गुजरे तो उन्होंने कार्यकताओं को देखकर हाथ हिलाया जिससे कार्यकर्ता काफी खुश हो गए. युवा कांग्रेस के नेता कुमार आशीष ने कहा कि राहुल गांधी के आने से हम लोगों में काफी उत्साह बढ़ गया है. आपको बता दें कोर्ट ने राहुल गांधी को दस हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने ‘मोदी’ सरनेम को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. राहुल के बयान के बाद सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था. राहुल गांधी की मानहानि के मामले में यह दूसरी पेशी थी. पहली पेशी के दौरान एक वकील के निधन के बाद उनकी पेशी को टाल दिया गया था.
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता