ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

राहुल गांधी बताएं उनकी जात क्या है? पीएम मोदी की जाति पर सवाल उठाने पर बोले ऋतुराज सिन्हा

PATNA: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिनक

राहुल गांधी बताएं उनकी जात क्या है? पीएम मोदी की जाति पर सवाल उठाने पर बोले ऋतुराज सिन्हा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के बने होते है उन्हें दूसरे के घर पर पत्थर नही फेंकना चाहिए, पर इतनी समझ राहुल को आ जाती तो शायद कांग्रेस का यह हाल नही होता। खैर राहुल खुद देश की जनता को बता दें कि वे खुद किस जाति से आते है?


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि अगर जनता राहुल गांधी के जात पर प्रश्न उठाने लगेंगे तो फिर वे क्या जवाब देंगे? जात तो छोड़िए अगर जनता यह पूछ ले कि आपके पिताजी किस जात तो छोड़िए किस धर्म के थे, वे किस धर्म के है तो राहुल की स्थिति वैसे ही हो जायेगी जैसा आज सभी राज्यों में कांग्रेस की स्थिति है। हमारे बिहार में एक कहावत है "बिना पेंदी के लोटा"। यह कहावत बिल्कुल फिट बैठती है उनके ऊपर।


उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज से नही बल्कि काफी पहले से अच्छी तरह से जानती है कि वे देश के गुदरी के लाल हैं। बच्चा बच्चा यह जानता है कि वे वैश्य समाज से आते हैं और अगर राहुल भूल गए हैं तो उन्हें याद दिलाने की जरूरत है कि चायवाला से सफर शुरू कर आज वे भारत की जनता के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री के पद पर हैं। इसके बाद भी अगर उनकी याददाश्त कमजोर है तो वे 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बनते देख लें।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता