ब्रेकिंग
श्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम श्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम

चुनाव से पहले रघुवंश बाबू ने आरजेडी के दिया तगड़ा झटका, आरजेडी से दिया इस्तीफा

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। जाहिर है चुनाव से पहले आरजेडी के लिए यह ब

चुनाव से पहले रघुवंश बाबू ने आरजेडी के दिया तगड़ा झटका, आरजेडी से दिया इस्तीफा
Abhishek Mishra
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। जाहिर है चुनाव से पहले आरजेडी के लिए यह बड़ा झटका है। वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से पहले हीं इस्तीफा दे चुके थे। रघुवंश प्रसाद सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं और वहीं से उन्होंने अपने इस्तीफे का एलान किया है।



आपको बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह लंबे वक्त से आरजेडी से नाराज चल रहे हैं। समय समय पर उनकी नाराजगी की अलग-अलग वजह सामने आती रही है। कुछ महीने पहले रघुवंश प्रसाद सिंह ने लेटर बम फोड़कर पार्टी में भूचाल ला दिया था। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से उनकी ठन गयी थी और उन्होंने जगदानंद सिंह को तानाशाह बताते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। तब रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक चिट्ठी भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखी थी। हांलाकि तब आरजेडी उनको मनाने में कामयाब रही थी। 

चुनाव से पहले रघुवंश बाबू ने आरजेडी के दिया तगड़ा झटका, आरजेडी से दिया इस्तीफा

इसके बाद रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी में रामा सिंह की एंट्री से नाराज हुए थे। आरजेडी में रामा सिंह की एंट्री तकरीबन तय मानी जा रही थी, उस वक्त रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना संक्रमित थे और पटना में एम्स में इलाजरत थे तब उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। रघुवंश प्रसाद सिंह इन दिनों फेफड़े की बीमारी का इलाज दिल्ली एम्स में करा रहे हैं और इस बार उन्होंने पार्टी से हीं इस्तीफा दे दिया है। रघुवंश प्रसाद आरजेडी में रामा सिंह की एंट्री को लेकर हीं नाराज थी। हांलाकि अंदरखाने की खबर यह थी कि रघुवंश प्रसाद सिंह को मना लिया जाएगा। आरजेडी बीच का रास्ता निकालेगी और रामा सिंह की जगह उनकी पत्नी को टिकट देगी।