ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

RJD के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने पद से दिया इस्तीफा, इस बात से थे नाराज

PATNA: बिहार के राजनीतिक गलियारे से एक और बड़ी खबर आरजेडी से आ रही है. पार्टी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह रामा स

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार के राजनीतिक गलियारे से एक और बड़ी खबर आरजेडी से आ रही है. पार्टी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह रामा सिंह के आरजेडी में लाने के कारण नाराज थे. उन्होंने पार्टी को पहले ही बताया दिया था कि या तो आरजेडी में रघुवंश प्रसाद रहेंगे या रामा सिंह रहेंगे.

रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल पटना एम्स में भर्ती हैं. वहां से अपना इस्तीफा भेजवा दिया है. रघुवंश प्रसाद कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जिसके बाद उनका इलाज पटना के एम्स में चल रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को एक बड़ा झटका है. 

रामा सिंह और रघुवंश प्रसाद थे आमने सामने

रामा सिंह ने वैशाली से लोकसभा चुनाव 2014 लोजपा से टिकट पर लड़ा था. इस दौरान उन्होंने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को शिकस्त दी थी, लेकिन इसके बाद 2019 के चुनाव के दौरान पार्टी ने उनकी जगह वीणा देवी की टिकट दे दिया. तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे. रामा सिंह ने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि वह 29 जून को आरजेडी में शामिल होंगे. जिसका विरोध रघुवंश प्रसाद सिंह कर रहे थे. 


आरजेडी के इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय जनता दल में बड़ी टूट हुई है. राष्ट्रीय जनता दल के कई विधान पार्षदों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी है. फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के एमएलसी संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय ने आरजेडी छोड़ दी है. इस्तीफा देने वाले सभी विधानसभा पार्षद विधान परिषद पहुंचे हुए हैं. सभी ने सभापति से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद सभापति ने अनुमति दे दी है.आरजेडी से इस्तीफा देने वाले कई नेता लालू प्रसाद के काफी करीबी रहे हैं, लेकिन वह तेजस्वी यादव के नेतृत्व से खुश नहीं थे. जिसके बाद सभी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है.   

टैग्स