Hindi News / news / नालंदा: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, एसपी ने दिए जांच के आदेश, कहा-...

नालंदा: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, एसपी ने दिए जांच के आदेश, कहा- होगी सख्त कार्रवाई

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 05, 2019, 2:25:23 PM

नालंदा: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, एसपी ने दिए जांच के आदेश, कहा- होगी सख्त कार्रवाई

- फ़ोटो

NALANDA: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है. कॉलेज के छात्रों ने इस मामले में जिले के एसपी से शिकायत की है. शिकायत के बाद एसपी निलेश कुमार ने फौरन कार्रवाई करते हुए इंसपेक्टर और थानेदार को मामले की जांच करने का आदेश दिया है. एसपी ने कहा है कि अगर जांच के दौरान मामला सही पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कॉलेज में रैगिंग को किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इधर एसपी की शिकायत के बाद इंसपेक्टर और थानेदार ने कॉलेज के प्रिंसिपल से मिलकर मामले की जांच शुरु कर दी है. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट