ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

RJD के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, राबड़ी देवी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है. लालू प्रसाद यादव की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी पू

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है. लालू प्रसाद यादव की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आरजेडी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

राबड़ी देवी के अलावे रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. कमरे आलम को एक बार फिर से पार्टी के प्रधान महासचिव बनाया गया है. राज्यसभा सांसद अशफाक करीम को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि जयप्रकाश नारायण यादव कांति सिंह, विद्यासागर निषाद, ललित यादव, भोला यादव, रणवीर सिंह पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है.

पूर्व सांसद कुमकुम राय और उत्तर प्रदेश से आने वाले नसीम खान के साथ विधायक रविंद्र सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. संजय कुमार, अजय आनंद और विजय सुरेश कंडारे  भी राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं.

तेजप्रताप-मीसा को भी मिली जगह

तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, के साथ मीसा भारती को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है. अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रेमचंद गुप्ता, रामचंद्रपूर्वं, मनोज झा बुलो मंडल, उदय नारायण चौधरी और रमई राम जैसे नेताओं को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है.




टैग्स