Bihar Election 2025: वोटिंग करने से पहले जरुर जान लें यह बातें, पोलिंग बूथ पर जाकर नहीं होगी कोई परेशानी Bihar Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार से चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, जानें क्या है टाइमिंग और रुट? Bihar Election : पटना में गंगा नदी में नाव परिचालन पर रोक, SDO ने जारी किया आदेश; जानिए क्या है वजह Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, आशा कार्यकर्ता के घर से 32.42 लाख कैश जब्त बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुजफ्फरपुर से 4186 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना DGP ने दिया इस्तीफा ! इस वजह से केंद्र ने जताई थी आपति; कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद; नए नाम को लेकर चर्चा तेज Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, आपात स्थिति से निपटने के लिए कसी कमर Bihar Voting : पहले चरण में मतदान समय में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; इन चीजों पर भी रहेगी नजर Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में लगा भीषण जाम, श्रद्धालुओं की भीड़ से ठप हुई राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था Bihar Election 2025 : लालू यादव ने मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर नीतीश सरकार गिराने में मांगी थी मदद, तब BJP विधायक ने RJD सुप्रीमों का ऑडियो कर दिया था वायरल; अब पत्ता साफ़ हुआ तो तेजस्वी से मिला लिया हाथ
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 19 May 2023 12:24:38 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। इसको लेकर कई जगहों पर मकान और मंदिरों की को भी हटाने की कवायद शुरू हो चुकी है। अब इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला हैं। उन्होंने कहा है कि - देश के सभी मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो फिर ये नौबत कभी भी नहीं आती।
दरअसल, राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर पटना कॉलेज के पास स्थित ब्रह्मस्थान दुर्गा मंदिर को तोड़ा जा रहा है। अब इसी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ी बात कही है। गिरिराज ने कहा है कि, इस देश की पहचान सनातन संस्कृति से है। इस संस्कृति की पहचान दुर्गा, काली, लक्ष्मी जैसी देवियों से है। आज उन देवियों के मंदिर तोड़ा जा रहा है। यह दुर्भाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि, पटना कॉलेज के पास का मंदिर 300 साल पुराना है, जो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं टूटा। अब इसे नए अंग्रेज इसे तोड़ना चाहते हैं तो हम इसका विरोध करेंगे। अगर बंटवारे के दौरान सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता और वहां के हिंदुओं को यहां लाया गया होता, तो आज ये नौबत नहीं आती।
वहीं, गिरिराज सिंह के इस आरोप का जवाब देते हुए जदयू के एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि, गिरिराज सिंह का पहले यह मालूम होना चाहिए अशोक राजपथ में मंदिर के बारे में किस पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। नवीन कुमार सिन्हा जो आपके मित्र थे उनके पुत्र और भाजपा विधायक नितिन नवीन जब पथ निर्माण मंत्री थे उन्होंने ही इसको लेकर सारा प्रक्रिया पूरा किया था।
इसका मतलब गिरिराज सिंह जो कह रहे हैं उसके अनुसार आपके पार्टी के विधायक भी सनातन विरोधी हैं। अगर वह सनातनी थे तो उनको सहमति ही नहीं देनी चाहिए थी मंदिर टूटने पर। अगर उन्होंने सहमति दी है तो इसका मतलब यह है कि आप उनको कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इसका मतलब यह साफ है कि आप अपना दल के विधायक को ही भाषाई रूप से अपमानित कर रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, पटना में ब्रह्मस्थान दुर्गा मंदिर को हटाने के विरोध में स्थानीय लोग धरना दे रहे हैं। बीजेपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश सरकार को सनातन विरोधी करार दिया।