ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

राजधानी में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! शराब मामले में दो बार जेल जा चुके युवक को मारी गोली, इलाके में मची अफरा - तफरी

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। ऐसे में इन अपरा

राजधानी में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! शराब मामले में दो बार जेल जा चुके युवक को मारी गोली, इलाके में मची अफरा - तफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। ऐसे में इन अपराधियों को पकड़ने को लेकर पुलिस महकमा भी काफी अलर्ट मोड पर आ गया है।इसी कड़ी में अब जो ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है। जिससे इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया है।


दरअसल, राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां जन्माष्टमी को लेकर जहां पुलिस चौकन्ना होने का दावा कर रही थी। ठीक उसी समय बेख़ौफ़ अपराधियों बे बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी इलाके में एक युवक को गोली मारी है। गोली पेट मे लगी है, जहां घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम राजेश उर्फ बंगाली है। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे DSP विधि व्यवस्था नुरूल हक और बुद्धा कालोनी थानाअध्यक्ष निहार भूषण मामले के जांच में जुट गए हैं। मामले की जांच कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर आगे की करवाई की जा रही है।


बताया जा रहा है कि , गोली से घायल होने के बाद राजेश उर्फ बंगाली शोर मचाने लगा कि गोली लग गई है। घटना के बाद घायल युवक गंभीर हालत में स्कूटी पर सवार होकर निजी अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज तो कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने रुबन अस्प्ताल में घायल को रेफर कर दिया गया। हालांकि बंगाली लोगों से बातचीत भी कर रहा है, लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नही हुई है कि घटना की मुख्य वजह क्या है। 


आपको बताते चलें कि,  राजेश उर्फ बंगाली बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के छक्कन टोला इलाके का रहने वाला है जो हैं किराए के मकान में लंबे समय से राह है। जिसके दो बेटे हैं एक बेटा खाजा दुकान में काम करता है और पेंटिंग का काम किया करता है और शराब की तस्करों मामले में दो बार जेल भी जा चुका है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति में सुधार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।