ब्रेकिंग न्यूज़

Festive Season Car Offers: गणेशोत्सव के शुरुआत होते ही कार कंपनियों ने पेश किए बंपर डिस्काउंट ऑफर, इन गाड़ियों पर लाखों की छूट Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, 3 सितंबर से 42 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन Bihar News: त्योहारों में सफर आरामदायक बनाने के लिए सख्त हुई बिहार सरकार, चालकों के प्रशिक्षण समेत इन चीजों पर हुआ बड़ा फैसला BIHAR NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले महाकाल के दरबार में बिहार के डिप्टी सीएम, जानिए क्या मांगा Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा मोरया! आज से शुरू गणेशोत्सव, जानिए... किन सामग्रियों से होगी पूजा पूरी Cricket: रोहित के बाद गिल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिले ODI कप्तानी, पूर्व प्लेयर ने कह दी बड़ी बात; गंभीर को भी लपेटे में लिया Bihar Crime News: आईसक्रीम का लालच देकर मासूम से यौन शोषण, आरोपी की तलाश में पुलिस Rural works engineer raid : छापेमारी में उजागर हुआ भ्रष्टाचार: ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता विनोद कुमार राय की रंगीन डायरियों और ब्लैंक चेक से खुलेंगे गहरे राज vaishno devi yatra : वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा, 31 लोगों की मौत Sarkari Naukri: बिना इंटरव्यू सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिहार में 1000+ पदों पर हो रही भर्ती

राजधानी में सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी आग, बच्चा सहित 3 लोग झुलसे

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 13 Feb 2023 02:36:45 PM IST

राजधानी में सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी आग, बच्चा सहित 3 लोग झुलसे

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना से सटे बिक्रम थाना इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां घर में खाना पकाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसमें 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिसके बाद सुचना पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी झुलसे हुए लोगों को बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिक्रम थाने के मझनपुरा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक बच्चा सहित दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गए हैं। घर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गांव में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में मझनपुरा गांव निवासी चंद्रा देवी, नीलम देवी नामक दो महिलाएं और भीम कुमार नामक एक बच्चा बुरी तरह झुलसे हैं। जिसमें नीलम देवी की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।



वही इस संबध मे बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ हरिओम सिंह ने बताया कि मझनपुरा गांव से पुलिस ने आग से बुरी तरह झुलसे एक बच्चा सहित दो महिला को लाया तीनों को प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर किया गया। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि, मझनपुरा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली जिसके बाद स्थानीय पुलिस और 112 नंबर की पुलिस मौके पहुंची जहां तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों को पटना रेफर किया गया है।  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हुआ और आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।