ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

प्यार में असफल होने पर युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका के घर के पास खुद को मारी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेमिका क

प्यार में असफल होने पर युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका के घर के पास खुद को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेमिका के घर के पास युवक ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदपुरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर के पास आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि प्यार में असफल होने के कारण युवक ने सिर में गोली मार ली। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। 


मृतक की पहचान चंद्रपुरा निवासी परमानंद महतो के 25 वर्षीय बेटे साजन कुमार महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक साजन कुमार का गांव के ही एक युवती के साथ पिछले 4 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन जब लड़की के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी तब इसकी जानकारी जैसे ही साजन महतो तो चली वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। 


इसी दौरान प्रेमिका के साथ विवाद हुआ। इसी बात से नाराज युवक ने प्रेमिका के घर के पास ही खुद को गोली मार ली। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव लाल ने बताया कि प्यार में असफल होने के बाद युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई जुट गयी है।  


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता