ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

BJP अध्यक्ष का पैर छूने मंच पर पहुंच गया शराबी, बोले संजय जायसवाल..यही से हम नीतीशजी के कहनी की शराबबंदी रोक देवे के

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान अचानक एक शराबी कार्यक्रम में पहुंच गया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायस

BJP अध्यक्ष का पैर छूने मंच पर पहुंच गया शराबी, बोले संजय जायसवाल..यही से हम नीतीशजी के कहनी की शराबबंदी रोक देवे के
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान अचानक एक शराबी कार्यक्रम में पहुंच गया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का पैर छूने लगा। शराबी को मंच पर अचानक देख संजय जायसवाल हैरान रह गये। बीजेपी कार्यकर्ता ने शराबी को मंच से हटाया। मंच पर पहुंचे शराबी को देख बीजेपी अध्यक्ष हंसते हुए कहा कि यही से हम नीतीश जी के कहनी कि शराबबंदी रोक देवे के...


संजय जायसवाल के इतना कहते ही मंच पर बैठे बीजेपी नेता भी हंसने लगे। इस दौरान मंच पर पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह मौजूद थे। मंच पर मौजूद नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन के बाद जब बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल मंच को संबोधित करने के लिए जैसे ही हाथ में माइक थामा तभी शराब ने नशे में धुत एक शराबी मंच पर पहुंच गया और संजय जायसवाल का पैर छूने लगा। 


जिसके बाद उन्होंने शराबी को हट जाने को कहा लेकिन शराबी ने एक गिफ्ट पैक करने वाला कागज उन्हें हाथ में थमा दिया जिसके बाद वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शराबी को मंच से हटाया। मंच पर पहुंचे शराबी की इस हरकत को देख बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल मुस्कुराने लगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि यही से हम नीतीश जी के कहनी कि शराबबंदी रोक देवे के...