1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 20, 2019, 9:44:13 AM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बाढ़ में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना पंडारक थाना क्षेत्र के गवासा गांव की है. बेखौफ अपराधियों ने पूर्व सरपंच को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. मर्डर की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं. इस घटना के बाद पूर्व सरपंच के घर मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की पुलिस से मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.