ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

पूर्व JDU सांसद के भाई की हत्या पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, कानून-व्यवस्था पर भी खड़े किये सवाल

PATNA: समस्तीपुर में पूर्व जेडीयू सांसद अश्वमेघ देवी के भाई की दिनदहाड़े हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने बिहार की कानून

पूर्व JDU सांसद के भाई की हत्या पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, कानून-व्यवस्था पर भी खड़े किये सवाल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: समस्तीपुर में पूर्व जेडीयू सांसद अश्वमेघ देवी के भाई की दिनदहाड़े हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी खड़े किये। 


राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर अकाउंट से शेयर किए एक पोस्ट को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रीट्वीट किया है। बिहार में हो रही आपराधिक वारदातों पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा। तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा कि बार-बार जंगलराज का जाप करने से बिहार में हत्या, लूट और अपराध का खुद विनाश हो जाएगा। जंगलराज रूपी मंत्र से अपराधी डर कर स्वयं भाग जाएंगे और आई आफत भी टल जाएगी।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि " प्रेम से बोलो, मिलकर बोलो:- जंगलराज-जंगलराज...नीतीश कुमारजी के कहेनुसार बारंबार जंगलराज का जाप करने से बिहार में हत्या,लूट व अपराध का स्वयं विनाश हो जाएगा...श्री श्री सुशासन बाबू 040 के जंगलराज रूपी मंत्र से अपराधी डर कर स्वयं भाग जाएँगे तथा आपकी जान पर आयी आफ़त अवश्य टल जाएगी। 


समस्तीपुर में जेडीयू की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी के भाई की हत्या को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें यह लिखा कि " 16 वर्षों के CM नीतीश कुमार के पीछे-पीछे प्रेम से 7 बार जंगलराज-जंगलराज बोलते रहिए। ऐसा करने से बिहार की क़ानून व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी तथा किसी को अपने प्रियजनों को नहीं खोना पड़ेगा। जंगलराज का रटा-रटाया नारा लगाने सारे अपराधी बिहार से स्वयं भाग जाएँगे। जंगलराज-जंगलराज



गौरतलब है कि कल यानी सोमवार को समस्तीपुर में दिनदहाड़े जेडीयू के पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी के भाई की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और इस दौरान 5 लाख रुपये भी लूट लिये। घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी मौके से फरार हो गये।मृतक सीएसपी संचालक सुनील कुमार जेडीयू सांसद अश्वमेघ देवी के भाई थे। जो सरायरंजन स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से 5 लाख रुपये की निकासी करके बाइक से अकेले लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-103 को जाम कर जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की। पुलिस ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच शुरू की।