ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

अब पूरी दुनिया में लगेगी सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन, WHO ने दी आपात इस्तेमाल की मंजूरी

DESK : अब पूरी दुनिया में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी.सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य

अब पूरी दुनिया में लगेगी सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन, WHO ने दी आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Anamika
2 मिनट

DESK : अब पूरी दुनिया में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी.सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने भी आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही अब सीरम इंस्टीट्यूट का इस्तेमाल दुनिया के गरीब देशों में कोरोना के टीकाकरण के लिए किया जाएगा.

सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के दो वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति दी है, ये दोनों ही वैक्सीन ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका ने बनाए हैं. जिसमें से एक वैक्सीन भारत की सीरम इंस्टीट्यूट बनाती है और दूसरी वैक्सीन दक्षिण कोरिया की एसके बायो नाम की कंपनी बनाती है. दोनों वैक्सीन को मंजूरी देते हुए WHOके  प्रमुख ‎टेड्रोस एडहानॉम ने कहा कि इस ग्रीन सिग्नल के साथ ही अब कोवैक्स प्रोग्राम के तहत दुनिया के कई देशों में इस वैक्सीन को दिए जाने का रास्ता खुल गया है. 

बता दें कि कोवैक्स प्रोग्राम के जरिए दुनिया के निर्धन देशों को WHO के द्वारा कोरोना की वैक्सीन पहुंचाई जा रही है. जिसके लिए दो वैक्सीन को मंजूरी दी गई है. WHO के अनुसार दुनिया के जिन देशों को अबतक वैक्सीन नहीं मिल पाई थी और जहां की आबादी कोरोना के खतरे झेल रही थी वहां पर अब कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा सकेगी.