Bihar News: बिहार चुनाव से पहले DM-SP बढ़ गई जिम्मेदारी, हर जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान में जुटा प्रशासन Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 25 Apr 2023 09:03:56 PM IST
- फ़ोटो
DESK: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। 95 साल की उम्र में मोहाली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पंजाब के सियासी गलियारे में शोक की लहर है। प्रकाश सिंह बादल लंबे समय से बीमार थे। मोहाली में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
21 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि प्रकाश सिंह बाद पंजाब के मुख्यमंत्री 5 बार रह चुके थे। 1947 से उन्होंने पंजाब में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वे सबसे कम उम्र में सरपंच बने थे जिसके बाद वे आगे बढ़ते चले गये। वे सांसद भी चुने गये और 5 बार पंजाब के सीएम बने। पंजाब के पूर्व सीएम के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सीएम हेमंत सोरेन, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शोक जताया है।
देश के वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की खबर अति दुखद है। उनके निधन से देश ने एक संघर्षशील नेता खो दिया है।
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) April 25, 2023
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिजनों के लिए दुःख सहने की शक्ति की कामना करता हूं।… pic.twitter.com/VG45bQ9Bq7
Extremely saddened by the passing away of Shri Parkash Singh Badal Ji. He was a colossal figure of Indian politics, and a remarkable statesman who contributed greatly to our nation. He worked tirelessly for the progress of Punjab and anchored the state through critical times. pic.twitter.com/scx2K7KMCq
— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2023