ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

केजरीवाल और प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 16 नवंबर तक मांगा जवाब

DESK: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला पीएम मोदी के खिलाफ द

केजरीवाल और प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 16 नवंबर तक मांगा जवाब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला पीएम मोदी के खिलाफ दिये गये बयान से जुड़ा है। एक चुनावी रैली के दौरान प्रियंका के दिये गये बयान को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं से 16 नवंबर तक जवाब मांगा है। 


10 नवंबर को बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। बताया था कि मध्य प्रदेश के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने गलत बयानबाजी की थी। जो पीएम मोदी की छवि को खराब करने की बात है। जनता को गुमराह करने की कोशिश की गयी थी। प्रियंका गांधी के भाषण का वीडियो भी चुनाव आयोग को उपलब्ध कराया गया है। 


चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने कहा था मोदी जी जो यह बीएचईएल था जिससे हमें रोजगार मिलते थे। जिससे देश आगे बढ़ रहा था इसका आपने क्या किया? मोदी जी बताये कि यह आपने किसकों दे दिया है। यह आपने बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दे दिया? बता दें कि इससे पूर्व चुनाव आयोग ने पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणई किये जाने को लेकर आम आदमी पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी 16 नवंबर तक जवाब देने को कहा है।