ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली दौरे पर सम्राट: बिहार का गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह और तावड़े से पहली मुलाकात BIHAR: शिक्षा के क्षेत्र में AI को मिलेगी उच्च प्राथमिकता: हर जिले में मॉडल स्कूल-कॉलेज बनाने का निर्देश Bihar Bhumi: पुश्तैनी जमीन की 'रसीद' आपके नाम से नहीं है....तब आप भूमि की बिक्री-रजिस्ट्री कर सकते हैं या नहीं ? नया आदेश क्या कहता है, सब कुछ जानें.... पटना में नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने की सम्राट चौधरी को मौके पर बुलाने की मांग PATNA: अंचल कार्यालयों में राजस्व विभाग के हेल्प डेस्क के रूप में काम करेंगे VLE, छठे बैच का आवासीय प्रशिक्षण शुरू BHAGALPUR TRAIN ACCIDENT: सबौर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय महिला की गिरकर मौत, पति घायल IAS officer news : ब्राह्मण बेटी को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा पर प्रशासन का एक्शन शुरू; कारण बताओ नोटिस जारी Dharmendra death : धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी ने शेयर की घर की तस्वीरें, जानिए क्या दिखा ख़ास; प्रार्थना सभा में दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि BIHAR CRIME: सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से एक करोड़ की लूट, आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम जानिए कैसा है राबड़ी देवी को आवंटित हुआ नया बंगला, लेकिन शिफ्टिंग से इंकार क्यों? राजनीतिक हलचल के बीच बड़ा सवाल

Wayanad Election Result: प्रियंका गांधी ने एक लाख से अधिक वोटों से बनाई बढ़त, तीसरे नंबर पर पहुंची BJP कैंडिडेट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 23 Nov 2024 10:22:38 AM IST

Wayanad Election Result: प्रियंका गांधी ने एक लाख से अधिक वोटों से बनाई बढ़त, तीसरे नंबर पर पहुंची BJP कैंडिडेट

- फ़ोटो

DESK  : वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों का आज ऐलान होने जा रहा है। जहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ा है। यहां उनका सीधा मुकाबला वाम मोर्चा (CPI) के सत्यन मोकेरी और BJP की नव्या हरिदास से है। नव्या हरिदास, कोझिकोड की निगम पार्षद हैं। 


दरअसल, केरल की वायनाड संसदीय सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने वायनाड और रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह से जीत दर्ज की थी। बाद में राहुल ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया था। वायनाड़ सीट से शुरुआती रुझानों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बढ़त 1.5 लाख वोट के पार पहुंच गई है। इस निर्वाचन क्षेत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और वाम मोर्चा (CPI) के सत्यन मोकेरी से हैं। दोनों ही उम्मीदवार प्रियंका से लगातार बड़े अंतर से पिछड़ रहे हैं। 


वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने बढ़ी बढ़त बना ली है। प्रियंका गांधी 143346 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, सीपीआई के सत्यन मोकेरी को अभी तक 47083 वोट मिले हैं। बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 27,000 के करीब वोट मिले हैं। वहीं, प्रियंका गांधी को वायनाड से जीत मिलती है तो उनका जबरदस्त सियासी आगाज होगा। रायबरेली और अमेठी के बाद वायनाड कांग्रेस का नया गढ़ हो जाएगा। साथ ही प्रियंका गांधी की ग्रैंड लॉन्चिंग भी हो जाएगी। वह वायनाड को जीतने में सफल रहती है तो संसद के अगले सत्र में प्रियंका गांधी वहां दिखेगी।


मालूम हो कि, राजनीति में प्रियंका गांधी लंबे समय से एक्टिव हैं लेकिन कभी वह चुनाव नहीं लड़ी हैं। पहली बार प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। वही पार्टी के लिए चुनावी अभियानों में वह बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। प्रदेश के चुनावों में वह लगातार प्रचार करने जाती हैं। अब सबकी निगाहें प्रियंका गांधी की जीत पर टिकी है।