Bihar News: बिहार के इस जिले से भी अब उड़ेंगे विमान, सरकार तत्परता से काम में जुटी Bihar Politics : “पहले सब लोग माई किरीया खाइए…", नेताजी का चमत्कार और कोर कमेटी का कमाल, जानिए खास को मंत्री बनाने के जानिए कैसे सेट हुआ फार्मूला Bihar News: सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने वाले हो जाएं सतर्क, इस जिले में 58 वर्षीय शख्स ने गंवाई जान Bihar News: पहली बार बिहार में मल्टी-पोस्ट EVM, छह पदों का होगा एक साथ चुनाव; नोटा सिस्टम खत्म Namo Bharat Train : नमो भारत ट्रेन में अब जन्मदिन और प्री-वेडिंग शूट संभव, जानिए कितना रेट और क्या हैं शर्तें? Bihar News: बिहार में हसबैंड की गर्लफ्रेंड से वाइफ हो रही परेशान, अब यहां पहुंच रहा हर दिन सैकड़ों शिकायत; जानिए क्या है पूरा मामला SC/ST Act False Case: किसी ने एससी/एसटी एक्ट में आप पर कर दिया है फर्जी केस? ऐसे करें खुद का बचाव.. Bihar Home Minister : गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आवास की बढ़ी सुरक्षा, बंद कमरे में अधिकारियों को दिए गए टास्क और अब अपराधियों का तो ... Bihar News: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने लोगों को किया आगाह Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर ध्वजारोहण: शिखर पर 11 कुंतल फूलों की भव्य सजावट, लेजर लाइट में होगा राम-सीता का जयमाल
1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Sun, 07 Jan 2024 05:44:49 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना सिटी में 28 नवंबर 2023 को प्रिंस सिन्हा नामक युवक की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवर गंज इलाके में हुई थी जहां बारात में दो बदमाश जबरन घुस गये और महिलाओं के बीच जाकर डांस करने लगे जब प्रिंस सिन्हा ने इसका विरोध किया तो नशे में धुत अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। प्रिंस सिन्हा हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा किया है।
आलमगंज थाना पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुरझा ली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन को धड़ दबोचा है। उसकी पहचान सादिकपुर मछुआटोली निवासी धर्मेंद्र कुमार के बेटे चंदन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उसके एक अन्य साथी की तलाश में जुट गयी है। घटना 28 नवम्बर की है जब प्रिंस सिन्हा की हत्या गोली मारकर बदमाशों ने कर दी थी। दरअसल एक बारात निकल रही थी जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। उस बारात में प्रिंस सिन्हा भी मौजूद थे। बारात में महिलाओं को देख दो मनचले किस्म का युवक जो नशे में धुत था वो बारातियों में शामिल हो गया और महिलाओं के बीच जाकर डांस करने लगा।
इनकी हरकतों से सब परेशान थे तभी वहां मौजूद प्रिंस सिन्हा की नजर जब नशेड़ियों पर गई तो उन्होंने दोनों को वहां से जाने को कहा लेकिन यह बात बदमाशों को नागवार गुजरा और नशेड़ियों ने कमर से बंदूक निकाली और गोली मारकर प्रिंस की हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये और बारात में अफरा-तफरी मच गयी। बच्चे और महिलाएं इधर उधर भागने लगी। इस घटना की जांच में जुटी पुलिस ने प्रिंस की हत्या के आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके दूसरे साथी की तलाश में पुलिस जुटी है।
बता दें कि मृतक प्रिंस सिन्हा बेलवर गंज के ही रहने वाले थे। वे दो छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी के साथ बजरंगपुरी में किराये पर रहते थे। घटना के संबंध में मृतक प्रिंस सिन्हा की मौसी भारती सिन्हा ने बताया था कि 28 नवंबर को मंगलवार की रात सिटी कोर्ट से बारात निकल रही थी महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थी। तभी कुछ अपराधी किस्म के लोग बारात में शामिल हो गये और डांस कर रही महिलाओं के बीच में घुस गये। यह सब वहां मौजूद प्रिंस सिन्हा देख रहा था।
उन्होंने जब मनचलों को वहां से हटाने की कोशिश की तो हाथापाई करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही बाराती इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिर प्रिंस सिन्हा को पकड़कर बदमाश आगे ले गये और गोली मार दी। गोली मारने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गोली लगने से बुरी तरह घायल प्रिंस को एनएमसीएच ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
मृतक के चाचा अजय कुमार ने बताया था कि बारात लग रही थी इस दौरान वे आतिशबाजी कर रहे थे तभी पता चला की बारात में झगड़ा हो गया है। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ बदमाश जबरन बारातियों के बीच घुसकर महिलाओं के साथ डांस कर रहा है। महिलाओं ने भी इसका विरोध किया लेकिन सभी शराब पिये हुए थे और निकलने का नाम नहीं ले रहे थे। तभी उनके भतीजे की नजर उन मनचलों पर गयी तो सभी को समझाने की कोशिश वे करने लगे। लेकिन मनचले समझने को तैयार नहीं थे सभी उल्टे मेरे भतीजे प्रिंस सिन्हा से उलझ गये और हाथापाई करने लगे।
इस दौरान प्रिंस सिन्हा की पिटाई की और गोली मार दी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी थी और बच्चे- महिलाएं इधर उधर भागने लगे थे। चाचा अजय ने बताया था कि प्रिंस शादीशुदा था उसके दो छोटे-छोटे बच्चे है। एक बेटा तो बहुत छोटा है वो 3 साल का है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई थी और आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया उसकी निशानदेही पर अब दूसरे साथी की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गयी है। इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि दूसरा आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होगा।