Hindi News / news / मुख्य सचिव समेत तीन प्रधान सचिवों के दफ्तर की होगी कुर्की, कोर्ट के...

मुख्य सचिव समेत तीन प्रधान सचिवों के दफ्तर की होगी कुर्की, कोर्ट के आदेश के बाद सचिवालय पहुंची टीम

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 21, 2019, 12:51:41 PM

मुख्य सचिव समेत तीन प्रधान सचिवों के दफ्तर की होगी कुर्की, कोर्ट के आदेश के बाद सचिवालय पहुंची टीम

- फ़ोटो

PATNA : जो अब तक किसी ने सुना ना कभी देखा... बिहार में वह सब कुछ हो रहा है. मामला बिहार के सबसे बड़े पदाधिकारी के कार्यालय की कुर्की का है. https://www.youtube.com/watch?v=S9-m_I_gw-Y बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार के कार्यालय की कुर्की का आदेश सिविल कोर्ट ने जारी किया है जिसके बाद कार्रवाई करने के लिए टीम मुख्य सचिव के कार्यालय पहुंच चुकी है। यही नहीं कोर्ट के आदेश के बाद वित्त विभाग के प्रधान सचिव, लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव और सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव के कार्यालय के भी कुर्की का आदेश कोर्ट ने दिया है. टीम कोर्ट के आदेश पर सभी कार्यालयों में पहुंच गई है. पटना सिविल कोर्ट ने यह मुकदमा 2018 से चल रहा है। इसी मामले को लेकर कोर्ट ने मुख्य सचिव, समेत तीन विभाग के प्रधान सचिव के कार्यालयों को कुर्क करने का आदेश दिया है. प्रारंभिक खबरों के मुताबिक कुर्की के लिए टीम मुख्य सचिवालय पहुंची है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट