ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

प्रेमिका ने आशिक को रात में मिलने के लिए बुलाया, एक्स बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी हत्या

DESK : प्रेम-प्रसंग के मामले में एक हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एक प्रेमिका ने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने आशिक का मर्डर कर दिया. रात में अपने प्रेमी को मिल

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : प्रेम-प्रसंग के मामले में एक हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एक प्रेमिका ने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने आशिक का मर्डर कर दिया. रात में अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाई प्रेमिका ने चाकू से गोदकर उसकी जान ले ली. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


वारदात उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है. जहां पलवल इलाके में हुए एक युवक के हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. अलीगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमिका अपने आशिक को रात में मिलने के लिए बुलाई और अपने पुराने आशिक के साथ मिलकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमिका और उसके एक्स बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया है. मंगलवार की रात को दोनों ने प्रेमिका के कमरे में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. 


पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पलवल के डीएसपी सुनील काद्यान ने बताया कि तीन दिन पहले योगेंद्र उर्फ सोनू की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. पुलिस ने प्रेमिका और उसके पूर्व प्रेमी योगेश उर्फ योगी को गिरफ्तार किया. उन्होंने आगे बताया कि प्रेमिका अलीगढ़ के जनपद इलाके की रहने वाली है. उन्होंने बताया कि योगेश पर पहले भी हत्या के प्रयास के दो केस दर्ज हैं. 


डीएसपी सुनील काद्यान ने आगे बताया कि पूछताछ में आरोपी योगी ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका का किसी से संबंध होने का शक था. क्योंकि वह फोन नहीं रिसीव कर रही थी. जब वह प्रेमिका के किराए के कमरे पर गया. दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा नहीं खुलने पर वह दीवार फांदकर अंदर पहुंचा तो योगेंद्र उर्फ सोनू और प्रेमिका एक कमरे में थे. योगेंद्र से कहासुनी हुई इसके बाद प्रेमिका के साथ मिलकर चाकू से गोदकर हत्या कर दिया. 



टैग्स