ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

युवक ने 40 लाख रुपए लूटा, प्रेमिका को दीवाली पर लग्जरी कार देने का किया था वादा

DESK: युवक ने अपनी प्रेमिका को दीवाली के मौके पर लग्जरी कार देने का वादा किया था. इसको लेकर उसने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया. युवक ने प्रेमिका से किए गए वादे को पूरा कर

युवक ने 40 लाख रुपए लूटा, प्रेमिका को दीवाली पर लग्जरी कार देने का किया था वादा
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  युवक ने अपनी प्रेमिका को दीवाली के मौके पर लग्जरी कार देने का वादा किया था. इसको लेकर उसने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया. युवक ने प्रेमिका से किए गए वादे को पूरा करने के लिए 40 लाख रुपए और कार लूट लिया. यह घटना दिल्ली की है. 

प्रेमिका को देना चाहता था स्कोडा कार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सुरेंद्र के पास से लूटी गई रकम की 39 लाख रुपए और एक कार बरामद की है. उसने बताया कि वह अपी प्रेमिका को दीवाली पर स्कोडा कार गिफ्ट करने का वादा किया था. जिस कारण से उसने 40 लाख लूट की वारदात को अंजाम दिया. एक लाख रुपए अपनी प्रेमिका पर खर्च कर दिया है.  


छापेमारी में जुटी थी पुलिस

गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर को नरेला के पास 40 लाख रुपए और कार की लूट हुई थी. जिसमें सुरेंद्र का हाथ निकला. जैसे ही इसकी पहचान हुई तो पुलिस छापेमारी में जुट गई. जिसके बाद अपराध शाखा की टीम ने दरियापुर बवाना रोड से आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. उसने खुलासा किया है कि घटना के दिन एक कारोबारी के एक कर्मचारी ने कार में कैश होने की जानकारी दी थी. जिसके बाद उसने हलालपुर नहारी रोड पर कारोबारी की कार को रोका दो राउंड फायरिंग कर पैसा और कार लेकर फरार हो गया.

टैग्स
युवक ने 40 लाख रुपए लूटा, प्रेमिका को दीवाली पर लग्जर… | FirstBihar