साथ जिएंगे साथ मरेंगे: प्रेमी के घर धरना पर बैठी गर्लफ्रेंड, शादी के जोड़े में कर रही इंतजार; फरार हुआ पूरा परिवार

1st Bihar Published by: RAJKUMAR Updated Feb 08, 2024, 7:38:00 PM

साथ जिएंगे साथ मरेंगे: प्रेमी के घर धरना पर बैठी गर्लफ्रेंड, शादी के जोड़े में कर रही इंतजार; फरार हुआ पूरा परिवार

- फ़ोटो

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। कल्याण बीघा ओपी क्षेत्र के बराह गांव में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर दुल्हन की वेष में धरना पर बैठ गई है। युवती जैसे ही प्रेमी के घर पहुंची, प्रेमी और उसके परिजन घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। पिछले दो दिनों से लड़की प्रेमी के घर के दरवाजे पर भूखे प्यासे उसका इंतजार कर रही है।


दरअसल, पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के बीर गांव के निवासी कृष्ण प्रसाद सिंह की 20 वर्षीय बेटी मंजूषा कुमारी की तीन साल पहले मोबाइल पर बात करने के दौरान बराह गांव निवासी धीरेंद्र कुमार के बेटे पुरुतोषम कुमार के संपर्क में आई थी। दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए तो प्यार परवान चढ़ा और फिर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। मंजूषा कुमारी ने बताया कि तीन महीने पहले जगदंबा स्थान करौटा में भगवान को साक्षी मानते हुए मंदिर में दोनों ने शादी रचाई थी। कुछ दिन के बाद कोर्ट में भी दोनों ने शादी की। परिवार के डर से पुरुषोत्तम ने किराए पर कमरा लिया और दोनों साथ रहने लगे।


कुछ दिन पहले प्रेमी पुरुषोत्तम ने मंजूषा से बातचीत करना बंद कर दिया। प्रेमी ने लड़की को फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। इसके बाद मंजूषा पटना से चलकर सीधे अपने प्रेमी के घर नालंदा के बराह पहुंच गई, जहां प्रेमी ने उनको घर में रखने से इनकार कर दिया और युवती के साथ मारपीट करने के बाद घर में ताला लगाकर पूरा परिवार वहां से फरार हो गया। अब पीड़ित लड़की प्रेमी के घर के बाहर भूखी प्यासी उसका इंतजार कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट कई है।