ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

प्रेम-प्रसंग से गुस्साए मां-बाप ने बेटी का किया मर्डर, सबूत मिटाने के लिए शव को भी जलाया

SITAMARHI: बेटी के लव अफेयर से गुस्साए एक मां बाप ने अपने हाथों बेटी का कत्ल कर दिया। उन्हें जब इस बात की जानकारी हुई की उनकी बेटी किसी और से प्यार करती है तब उन्होंने उसका रि

प्रेम-प्रसंग से गुस्साए मां-बाप ने बेटी का किया मर्डर, सबूत मिटाने के लिए शव को भी जलाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: बेटी के लव अफेयर से गुस्साए एक मां बाप ने अपने हाथों बेटी का कत्ल कर दिया। उन्हें जब इस बात की जानकारी हुई की उनकी बेटी किसी और से प्यार करती है तब उन्होंने उसका रिश्ता दूसरे जगह तय कर दी लेकिन बेटी उसी लड़के से शादी करना चाहती थी जिसे कि वो प्यार करती है। वह अपने जिद्द पर अड़ी थी वही मां-बाप भी अपने जिद्द पर थे कि वो अपने पसंद के लड़के से उसकी शादी करायेंगे। दोनों की जिद्द ने ऐसी घटना को अंजाम दिया कि आज मां-बाप सलाखों के पीछे हैं। 


दरअसल सीतामढ़ी के परसौनी में प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को आनन फानन में जला दिया। पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तब थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना क्षेत्र के परसौनी मुख्य चौक का है। बताया जाता है कि परसौनी चौक निवासी निरंजन बैठा की पुत्री पुष्पा कुमारी जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। उसका  किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में उसकी शादी कही और तय कर दी और लड़के वाले के साथ सोमवार को लड़की की देखा देखी की रस्म भी अदा की। लेकिन पुष्पा कही और तय की गई शादी से इनकार करती रही और अपने प्रेमी संग शादी की जिद्द करती रही। 


पुत्री की जिद्द से नाराज निरंजन बैठा व उसकी माँ हीरामणि देवी ने मिलकर देर रात्रि को पुत्री की हत्या कर साक्ष्य मिटाने को लेकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने मंगलवार की सुबह उसके घर पहुँचकर मामले की जांच की। जिसमे पाया कि गया कि पुष्पा की हत्या कर शव को जला दिया गया है। थानाध्यक्ष ने निरंजन बैठा व हीरामणि देवी को गिरफ्तार किया है। निरंजन बैठा व हीरामणि देवी ने प्रेम प्रसंग में अपनी पुत्री की हत्या करने की बात स्वीकार की। जिस पर थानाध्यक्ष ने चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों को न्याययिक हिरासत में भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि पुष्पा को सोमवार को बैडमिंटन खेलते भी देखा गया। सोमवार को ही उसकी हत्या कर दी गई।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता