ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, 6 महीने पहले ही हुई थी चाचा की भतीजी से शादी

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वही इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामला बछवारा थाना क्षेत्र के शूरो वार्ड 13

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, 6 महीने पहले ही हुई थी चाचा की भतीजी से शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वही इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामला बछवारा थाना क्षेत्र के शूरो वार्ड 13 सहनी टोला की है। मृतक की पहचान गोविंदपुर 3 पंचायत के शूरो वार्ड 13 निवासी फूलचंद सहनी के 20 वर्षीय बेटे राहुल कुमार सहनी के रूप में की गई है।


बताया जाता है कि जब बच्चों ने गड्ढे के पास एक युवक के शव को देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। तत्पश्चात ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस घटना के संबंध में जानकारी दी। राहुल कुमार का शव उसके घर के पीछे एक बगीचे के गड्ढे में बरामद किया गया है। गौरतलब है कि 6 माह पूर्व ही राहुल अपने ही गांव की एक लड़की को भगाकर ले गया था और प्रेम-प्रसंग में दोनों ने शादी की थी। मृतक पड़ोस के ही लड़की से शादी किया जो रिश्ते में चाचा-भतीजी लगता था जिससे शादी किया। 


फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है लेकिन अभी स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि आखिर किन लोगों ने राहुल की हत्या की या फिर हत्या की वजह क्या थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है । अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरे मामले की सच्चाई क्या है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता