ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या, अपराधियों ने 2 मासूमों को भी नहीं छोड़ा, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

DESK: एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. हत्यारों ने मासूमों को भी नहीं छोड़ा है और 2 मासूमों को भी मार डाला

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:   एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. हत्यारों ने मासूमों को भी नहीं छोड़ा है और 2 मासूमों को भी मार डाला है. यह घटना यूपी के प्रयागराज के यूसूफपुर गांव की है.

इसको भी पढ़ें बिहार की राजनीति ट्विटर पर छाई, CM नीतीश को हटाने के लिए कराया जा रहा #2020_हटाओ_नीतीश ट्रेंड

घर का दरवाजा अंदर से था बंद

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घर का मेन दरवाजा अंदर से बंद था. फिर भी घर के पांच सदस्यों की हत्या कैसे हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक विभाग की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. घटना वाले घर को पुलिस ने सील कर दिया है.

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. इसको देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है. एसपी ने कहा कि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. परिवार के पास ना तो अधिक जमीन है और न ही संपत्ति है. ऐसे में हत्या किस वजह से की गई है उसकी जांच हो रही है. एक संभावना जताई जा रही है कि अपराधी घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुसे होंगे और वारदात को अंजाम दिए होंगे. वही, ग्रामीणों का कहना है कि इस परिवार का किसी से कोई गांव में विवाद नहीं था. ऐसे में हत्या कैसे हुई इसको लेकर सभी हैरान हैं.

इसको भी पढ़ें मुंगेर में बीच सड़क पर नशे में धुत्त सिपाही बोला- कौन है लिपि सिंह? नीतीश कुमार को भी देख लेंगे

टैग्स