1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 09, 2019, 7:28:04 PM
- फ़ोटो
PATNA : टीम इंडिया के सेमीफाइनल मुकाबले के पहले देश भर में क्रिकेट प्रेमी भगवन को मानाने में जुट गए हैं. ऐसा ही कुछ नजारा पटना में भी देखने को मिल रहा है. जहां क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा अर्चना कर टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं मांगी. पटना के दलदली रोड स्थित मंदिर में प्रशंसकों ने हवन किया. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा, टीम इंडिया का पोस्टर, बैनर और फूल-माला भी ले रखा था. https://www.youtube.com/watch?v=T4Az-y_Q-0U विश्व कप क्रिकेट 2019 के सेमीफाइनल में आज भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है. मैनचेस्टर में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम की जीत के लिए खेल प्रेमी दुआ कर रहे हैं. टीम इंडिया की जीत के लिए देश भर में हवन तथा पूजन चल रहा है. इस मैच को लेकर करोड़ों क्रिकेट प्रेमी बेताब व बेचैन हैं. क्रिकेट प्रेमियों में भी जोश चरम पर है. एक बार फिर विश्व कप भारत की झोली में आ जाए. इसके लिए क्रिकेट प्रेमियों के अलावा अन्य लोग भी भारत की जीत की प्रार्थना में जुटे हैं. सभी क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम को विश्व विजेता के रूप में देखना चाहते हैं. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में आज होने वाले इस मुकाबले में भारत जीत दर्ज कर लॉड्र्स में रविवार 14 जुलाई को फाइनल खेलेगा. पटना से चंदन की रिपोर्ट