1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 25, 2019, 3:13:57 PM
- फ़ोटो
PATNA: विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा है.पटना से सटे दानापुर में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए तोगड़िया ने पीएम पर देश में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा है. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पिछले 70 सालों के इतिहास में पिछले तीन-चार सालों में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रवीण तोगड़िया पीएम नरेंद्र मोदी के मुखर विरोधी रहे हैं और कई मौकों पर उन्होंने पीएम की कड़ी निंदा की है.