ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

प्रशांत किशोर गए तेल लेने... लोकसभा में कन्हैया पर भी भड़के ललन सिंह

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर पार्टी लाइन से अलग जाकर विरोध करने वाले प्रशांत किशोर को जेडीयू ने भले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया हो लेकिन प्रशांत किशोर को लेकर जे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर पार्टी लाइन से अलग जाकर विरोध करने वाले प्रशांत किशोर को जेडीयू ने भले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया हो लेकिन प्रशांत किशोर को लेकर जेडीयू सांसद ललन सिंह का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। लोकसभा में दिल्ली हिंसा को लेकर चर्चा के दौरान ललन सिंह एक बार फिर से प्रशांत किशोर पर भड़के नजर आए।


दरअसल लोकसभा में चर्चा के दौरान ललन सिंह जब बोल रहे थे तब तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने ललन सिंह को याद दिलाया की नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे प्रशांत किशोर ने विरोध किया था। इतना सुनते ही ललन सिंह भड़क उठे लोकसभा में ही पीके पर नाराज ललन सिंह ने कह दिया कि प्रशांत किशोर गए तेल लेने। 


ललन सिंह का गुस्सा केवल प्रशांत किशोर को लेकर ही सामने नहीं आया जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और वाम नेता कन्हैया कुमार पर भी ललन बाबू खूब बरसे। ललन सिंह ने कहा कि देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ने वाले जिस व्यक्ति ने देश विरोधी नारेबाजी की वह घूम-घूम कर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सभाएं कर रहा है। इससे कुछ भी नहीं होने वाला क्योंकि नागरिकता संशोधन कानून अब देश में लागू हो चुका है। 

टैग्स