Hindi News / news / प्रशांत किशोर बोले- बिहार आकर दूंगा नीतीश कुमार को जवाब, वक्त का इंतजार...

प्रशांत किशोर बोले- बिहार आकर दूंगा नीतीश कुमार को जवाब, वक्त का इंतजार कीजिये

1st Bihar Published by: Updated Jan 28, 2020, 5:56:14 PM

प्रशांत किशोर बोले- बिहार आकर दूंगा नीतीश कुमार को जवाब, वक्त का इंतजार कीजिये

- फ़ोटो

PATNA : नीतीश कुमार के तू-तड़ाक से नाराज प्रशांत किशोर ने कहा है वे समय पर उनका जवाब देंगे. प्रशांत किशोर ने कहा है कि वे बिहार आकर नीतीश को जवाब देंगे. 

फर्स्ट बिहार से बोले प्रशांत किशोर
दरअसल नीतीश कुमार ने आज प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला था. नीतीश कुमार के बयान के बाद फर्स्ट बिहार से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे अभी इस मामले पर कुछ नहीं बोलेंगे. नीतीश कुमार ने जो बातें कहीं है उसका जवाब वे जरूर देंगे लेकिन समय आने पर. प्रशांत किशोर ने कहा कि वे बिहार आकर नीतीश कुमार को जवाब देंगे.

नीतीश ने प्रशांत किशोर पर बोला था हमला
दरअसल आज मीडिया ने प्रशांत किशोर को लेकर नीतीश से सवाल पूछा था. सवाल ये था कि प्रशांत किशोर भाजपा के नेताओं पर हमला कर रहे हैं जो जदयू की साझीदार है. नीतीश ने कहा था कि "छोड़िये न उससे क्या मतलब, जहां मन हो जाये. अब उ पार्टी में आया कैसे. हमको अमित शाह जी कहे-उसको ज्वाइन कराइये, उसके ज्वाइन कराइये. तब पार्टी में ज्वाइन कराये. भाई कोई कुछ करता है तो मन कुछ और होगा. कहीं जाने का मन होगा. स्‍ट्रैटजिस्‍ट के रूप में किसी-किसी का काम करता है. अखबार में आया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का काम कर रहा है."


2015 में प्रशांत किशोर को अपने साथ लाने वाले नीतीश कुमार ने PK के लिए ये तेवर पहले कभी नहीं दिखाया था. वे यहीं शांत नहीं हुए. नीतीश कुमार बोले "ऐसे आदमी के बारे में हमलोगों से कुछ नहीं पूछिये. वहीं पूछ लीजिये कि रहियेगा कि नहीं रहियेगा पार्टी में. हमारे यहां रहेगा तो भी ठीक, नहीं रहेगा तो भी ठीक. हमको अब कोई मतलब नहीं है. लेकिन हां, अगर हमारे यहां रहेगा तो हमारी पार्टी का जो बुनियादी ढांचा है उसको अंगीकार करना होगा. ऐसे कोई पार्टी में नहीं रह सकता."