ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पोस्ट ऑफिस के सफाई कर्मी की ईंट से कुचलकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR: पर्व त्योहार में भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिय

पोस्ट ऑफिस के सफाई कर्मी की ईंट से कुचलकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: पर्व त्योहार में भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामला भागलपुर जिला परिषद कैम्पस का है जहां पोस्ट ऑफिस के सफाई कर्मी की बेखौफ अपराधियों ने ईंट से कुचल कर हत्या कर दी है।


भागलपुर में अपराधिक वारदात थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला एसएसपी ऑफिस के पास स्थित जिला परिषद कैम्पस की है जहां पोस्ट ऑफिस के सफाई कर्मी फुच्चो मंडल की हत्या अज्ञात अपराधियों ने ईंट से कुचल कर कर दी। बताया जाता है कि अपराधी चोरी की नीयत से पोस्ट ऑफिस के अंदर घुसे थे। इस दौरान पोस्ट ऑफिस का दरवाजा टूटा हुआ पाया गया। 


घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सफाईकर्मी की हत्या क्यों की गयी इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता