1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 17, 2019, 5:48:58 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार पुलिस की छवि को खराब कर रहे पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए अब मुख्यालय ने कमर कस ली है। एडीजी मुख्यालय 19 जुलाई को राज्य के सभी आईजी और डीआईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। 17 पॉइंट एजेंडा के साथ होने वाली इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीजी हेडक्वार्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य के नन परफॉर्मर पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। इसके अलावे लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त करने के लिए पेट्रोलिंग, लंबित मामलों की जांच, वारंट से संबंधित कुर्की जब्ती के लंबित मामलों में कार्रवाई, सभी जेलों, न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी। एडीजी हेडक्वार्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए अन्य एजेंटों पर भी चर्चा करेंगे। थानों में स्टेशन डायरी को अपडेट करने, महिला शौचालय निर्माण की प्रगति, लैंडलाइन फोन के काम करने को लेकर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में फीडबैक लिया जाएगा। यह माना जा रहा है कि मुख्यालय स्तर पर होने वाली इस रिव्यू मीटिंग के बाद चिन्हित पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरेगी। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट