ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रेड मारने गई पुलिस टीम पर लगाया लूटपाट का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

NALANDA: जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रेड मारने गई पुलिस पर ही लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। मामला रहुई थाना क्षेत्र के धर्मसिंह बिगहा गांव का है। पुलिस के खि

रेड मारने गई पुलिस टीम पर लगाया लूटपाट का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA: जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रेड मारने गई पुलिस पर ही लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। मामला रहुई थाना क्षेत्र के धर्मसिंह बिगहा गांव का है। पुलिस के खिलाफ रहुई थाने में शिकायत दर्ज की गयी है।

बताया जाता है कि नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र स्थित धर्मसिंह बिगहा गांव में शादी का माहौल था। जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी थी। तभी इस दौरान उत्पाद विभाग को घर में शराब की स्टॉक रखे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने गृह स्वामी नीतीश कुमार के घर पर छापेमारी कर दी। हालांकि कि छापेमारी के दौरान एक बोतल भी शराब नहीं मिला। जिसके बाद गृह स्वामी नीतीश कुमार ने उल्टे पुलिस पर ही कैश और जेवरात लूट का आरोप लगाते हुए रहुई थाने में शिकायत दर्ज करायी। गृह स्वामी ने इस मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। 


गृह स्वामी के द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता नीतीश कुमार एक शराब माफिया है जो वारंटी भी है।  केस से बचने के लिए नीतीश इस तरह का झुठा आरोप पुलिस पर लगा रहा है।   

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता