ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा

राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बैठक में नीतीश अपने फैसले के कारण बताएंगे, जबकि विधायक और सांसद अपनी पीड़ा भी रखेंगे।

क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राज्यसभा के लिए नामांकन किए जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी Neeraj Kumar ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने फैसले के बारे में जानकारी देने के लिए आज शाम यह बैठक बुलाई है। नीरज कुमार ने संकेत दिया है कि इस बैठक में बड़े फैसले हो सकते हैं. 


पार्टी के भीतर आक्रोश

जेडीयू प्रवक्ता ने स्वीकार किया कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर पार्टी के भीतर कुछ जगहों पर आक्रोश और दुख भी है। उनका कहना है कि इस बैठक में यह बात भी सामने आएगी कि जनता ने नीतीश कुमार को पांच साल के लिए जनादेश दिया था और उस समय नारा दिया गया था “2025 से 30 फिर से नीतीश”। फिर नीतीश कुमार ने अचानक राज्यसभा जाने का फैसला क्यों लिया।


नीतीश फैसला बदलेंगे? 

नीरज कुमार ने कहा कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहते हैं तो यह सिर्फ जेडीयू के लिए ही नहीं, बल्कि एनडीए गठबंधन के लिए भी एक बड़ी चुनौती होगी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार अपना फैसला बदलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह उन्हीं पर निर्भर करता है।


उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब पहले बीच के दौर में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे थे, तब उनके तीन शब्द “मैं हूं ना” ने बिहार की जनता को भरोसा दिया था। नीरज कुमार के मुताबिक, नीतीश कुमार ने बिहार का विश्वास जीता है और उन पर किसी तरह का दबाव काम नहीं कर सकता।


पार्टी के विधायक नीतीश को मनाएंगे? 

नीरज कुमार के अनुसार, विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार अपने फैसले के पीछे के कारणों को विस्तार से बताएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक, सांसद और विधान परिषद सदस्य भी इस दौरान अपनी भावनाएं और पीड़ा मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।


RJD का ऑफर बकवास

आरजेडी की ओर से दिए जा रहे संकेतों और ऑफर को लेकर भी जेडीयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी। नीरज कुमार ने कहा कि Tejashwi Yadav इस समय “शैडो सीएम” बनकर घूम रहे हैं और उनकी बातों को जेडीयू गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि आरजेडी चाहे जितनी उम्मीदें लगाए, लेकिन उनके साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बैठक में नीतीश कुमार क्या संदेश देते हैं और क्या अपने फैसले पर किसी तरह का पुनर्विचार करते हैं या नहीं।

संबंधित खबरें