1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 04, 2019, 8:17:14 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: जिले से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस जवान ने गोली मार कर खुदकुशी कर ली है. खबर के मुताबिक सरकारी क्वाटर में रह रहे जवान ने गुरुवार की सुबह अपने सर्विस पिस्टल से गोली मार ली. गोली की आवाज सुन आसपास कमरे में रह रहे पुलिस जवान मौके पर पहुंचे, पर तब तक जवान की मौत हो गई थी. मृतक जवान सारण का रहने वाला था और मुजफ्फरपुर के पुलिस लाइन में तैनात था. जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.