1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 21, 2019, 4:34:52 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: गोपालगंज जेल में डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. सात टीम में गठित अधिकारियों व पुलिस बलों ने कैदियों के एक-एक वार्डों की गहन तलाशी ली. इस तलाशी में रॉड, लोहे का रिंच, पेचकस सहित कई आपत्तिजनक सामानों को बरामद किया गया. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने जानकारी दी कि अधिकारियों की सात टीमों ने जेल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है. जिलाधिकारी ने बताया कि इसकी सूची तैयार कर कानून कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी चनावे जेल से एक कैदी फरार हो गया था. कैदियों के पास मिले लोहे के रिंच और रॉड मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट