1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 24, 2019, 11:07:43 AM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से आ रही है. जहां अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. ख़बरों के मुताबिक इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया. जानकारी के मुताबिक ओरछा-गुमरका के जंगल में अभी भी मुठभेड़ चल रही है.