1st Bihar Published by: KK Singh Updated Dec 20, 2019, 1:03:20 PM
- फ़ोटो
ARA : इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां पुलिस लाइन में स्पेशल फोर्स में तैनात महिला सिपाही ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है.
महिला सिपाही के जहर खाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में महिला सिपाही को अचेत हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
वहीं मामले सामने आते ही पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच छानबीन में लगे हैं लेकिन सुसाइडल अटेंप्ट की कोशिश का अभी पता नहीं चला है.