1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 02, 2019, 6:19:01 PM
- फ़ोटो
PATNA: पुलिस को खुली चुनौती देकर विधायक अनंत सिंह के साथ पटेल भवन पहुंचे कुख्यात अपराधी भूषण सिंह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. इस लापरवाही के बाद जब पुलिस की किरकिरी हुई तो अब पुलिस की नींद खुली है. ग्रामीण एसपी ने अब इस मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की बात कही है. https://www.youtube.com/watch?v=6kLL2-TBOXs राजधानी की पुलिस कितनी एक्टिव है इसका अंदाजा तो आपको लग ही गया होगा. सामने अपराधी आता है जिसके खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज हैं, वो आराम से अपने आका के साथ निकल भी जाता है और पुलिस को पता भी नहीं चलता है. बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने आवाज की जांच कराने पटेल भवन पहुंचते हैं. उनके साथ उनके गुर्गे भी पहुंचते हैं पुलिस के सामने यह सारा खेल होता है और पुलिस को पता तक नहीं चलता है कि उनके सामने से ही आरोपी आराम से निकल गया और वो उसे पकड़ नहीं सकी. अब जब इस मामले में पुलिस की फजीहत हुई तो पुलिस की आंखे खुली हैं. ग्रामीण एसपी कान्तेश कुमार मिश्र से जब मीडिया ने पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट