ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

कस्टडी से फरार हो गए दो कुख्यात, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस; STF ने किया था अरेस्ट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पुलिस को चकमा देकर दो कुख्यात बदमाश फरार हो गए हैं। भारी मशक्कत के बाद बिहार एसटीएफ की टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया था ल

कस्टडी से फरार हो गए दो कुख्यात, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस; STF ने किया था अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पुलिस को चकमा देकर दो कुख्यात बदमाश फरार हो गए हैं। भारी मशक्कत के बाद बिहार एसटीएफ की टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया था लेकिन पुलिस क नाकामी के कारण दोनों चकमा देकर फरार हो गए और बिहार पुलिस के जवान मुंह ताकते रह गए। दोनों शातिर बदमाश जिले के टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में शामिल हैं।


दरअसल, जिले के टॉप टेन कुख्यात अपराधियों के लिस्ट में शामिल दो अपराधियों को बिहार एसटीएफ की टीम ने साहेबगंज थाना क्षेत्र से दबोचा था। पूछताछ के बाद दोनों अपराधी को एसटीएफ की टीम ने साहेबगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। दोनों के पास से पुलिस की टीम ने एक बाइक और हथियार को जब्त किया है। बुधवार की सुबह-सुबह दोनों अपराधी विवेक कुमार और विक्की कुमार के द्वारा थाना के चौकीदार के साथ धक्का मुक्की की गई जिसमें चौकीदार घायल भी हो गया और बड़े आराम से दोनों भाग निकले।


थाना से दो अपराधियों के फरार होने की सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन सरैया थाना पहुंचे और घटनाक्रम की जांच की। पूरे मामले पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि एसटीएफ की टीम द्वारा पकड़े गए दो कुख्यात बदमाश पुलिस टीम के साथ मारपीट धक्का मुक्की कर भाग गए हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता