ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

बिहार पुलिस में ड्राइवर बनने की थी चाहत, अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा

PATNA : बिहार पुलिस की गाड़ी चलाने की चाहत रखने वाले एक युवक ने सिपाही चालक बहाली परीक्षा में मुन्ना भाई टेक्निक का इस्तेमाल किया। सिपाही बहाली परीक्षा में शामिल होने पहुंचे ज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस की गाड़ी चलाने की चाहत रखने वाले एक युवक ने सिपाही चालक बहाली परीक्षा में मुन्ना भाई टेक्निक का इस्तेमाल किया। सिपाही बहाली परीक्षा में शामिल होने पहुंचे जमुई के सुनील कुमार में एग्जाम देते वक्त टोपी के निचे ब्लूटूथ छिपा रखी थी। हद तो तब हो गई जब सुनील के अंडरवियर से चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन बरामद किया गया। 


दरअसल पटना के दीघा स्थित इंद्र स्थली बालिका हाई स्कूल में सिपाही चालक बहाली परीक्षा आयोजित हो रही थी। इसी दौरान जमुई के लक्ष्मीपुर के रहने वाले सुनील कुमार की गतिविधियों पर परीक्षा संचालकों को शक हुआ जब की चेकिंग की गई तो उसकी टोपी के नीचे से ब्लूटूथ मिला। इसके बाद उसकी पूरी तलाशी ली गई। सुनील के अंडरवियर में मोबाइल छिपा हुआ था। सुनील परीक्षा केंद्र से बाहर बैठे अपने एक जानकार को प्रश्न बता रहा था और उसका उत्तर लेकर जवाब दे रहा था। 


पूरा मामला सामने आने के बाद सुनील को पुलिस के हवाले कर दिया गया है दिखा थानेदार मनोज कुमार के मुताबिक उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है साथ ही साथ सुनील मोबाइल के जरिए किसके संपर्क में था इसकी भी जांच की जा रही है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के दौरान चेकिंग के बावजूद सुनील आकर ब्लूटूथ और मोबाइल फोन अंदर ले जाने में कैसे सफल रहा