ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार का नशेड़ी मुखिया, शराब पीकर समर्थकों को छुड़ाने पहुंचा था थाने

BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब पीने के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब के

पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार का नशेड़ी मुखिया, शराब पीकर समर्थकों को छुड़ाने पहुंचा था थाने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब पीने के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब के नशे में धुत मुखिया को गिरफ्तार किया है। मुखिया शराब के नशे में गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचा था, जहां उत्पाद पुलिस ने उसे भी धर दबोचा।


दरअसल, कोरैय पंचायत में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से करीब आधा दर्जन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया था। शराब के नशे में धुत कोरैय पंचायत का मुखिया संतोष कुमार झा गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों पर रौब दिखाने लगा। मुखिया को शराब के नशे में पाने के बाद उत्पाद विभाग ने उसे धर दबोचा। सुजानपुर गांव निवासी मुखिया के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


वहीं इसके साथ ही साथ 14 अन्य लोगों को भी शराब पीने और बेचने के आरोप में उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक सौरव कुमार ने बताया है कि गढ़पुरा प्रखंड के कोरैय पंचायत के मुखिया संतोष कुमार झा को शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साथ शराब पीने और बेचने के मामले में अलग-अलग थाना क्षेत्र से 14 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता