ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पुलिस हिरासत से कैदी फरार, मची अफरा-तफरी

BHAGALPUR: भागलपुर में दो कैदी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। कैदी के भागने से इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दो बंदियों के भागने से पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये। जिसके

पुलिस हिरासत से कैदी फरार, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में दो कैदी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। कैदी के भागने से इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दो बंदियों के भागने से पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये। जिसके बाद पुलिस ने कैदियों का पीछा कर एक को धड़ दबोचा जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है। 


मामला भागलपुर जिले के आदमपुर इलाके के महात्मा गांधी रोड का है जहां नाथनगर थाना पुलिस ने मंगलवार के दिन बकरी चोरी के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बुधवार को कोर्ट में पेशी के लिए दोनों कैदियों को ऑटो से ले जाया जा रहा था। तभी किसी तरह से दोनों ने हाथ में लगे हथकड़ी को खोल लिया और भागने लगा। 


कैदियों को भागते देख पुलिस उनके पीछे दौड़ी जिसके बाद पुलिस ने एक कैदी को पकड़ लिया जबकि दूसरा पुलिस के हाथ नहीं लगा। वह भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नाथनगर थानाध्यक्ष महताब खान ने पूछताछ शुरू की जिसके बाद फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गयी। पुलिस की गिऱफ्त से भागे कैदी की पहचान कारू के रूप के हुई है। जिसे पुलिस ने चोरी के आरोप में मंगलवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के कसावा से गिरफ्तार किया था।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता