Hindi News / news / औरंगाबाद में पुलिस कस्टडी में नाबालिग की मौत, शराब का करता था कारोबार

औरंगाबाद में पुलिस कस्टडी में नाबालिग की मौत, शराब का करता था कारोबार

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 20, 2019, 1:36:45 PM

औरंगाबाद में पुलिस कस्टडी में नाबालिग की मौत, शराब का करता था कारोबार

- फ़ोटो

AURANGABAD: जिले में नाबालिग शराब कारोबारी की पुलिस कस्टडी में इलाज़ के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान रोहतास के डेहरी के बारा पत्थर के बिट्टू कुमार के रुप में की गई है. बताया जाता है कि पुलिस ने बिट्टू को शराब के साथ भैरोपुर से गिरफ्तार किया था और सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था. जुवेनाइल का मामला देखते हुए कोर्ट ने उसे गया रिमांड होम भेजने का आदेश दिया था. मगर पुलिस कस्टडी में ही बीती रात अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस बाबत एसपी दीपक बरनवाल ने बताया कि एनएचआरसी के गाइडलाइन्स के मुताबिक ऐसे मामलों में ज्यूडिशियल जांच के साथ साथ चिकित्सकों के बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने का प्रावधान है जिसे फॉलो किया जा रहा है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट