ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: पैक्स अध्यक्ष समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

MADHUBANI: मधुबनी की खजौली थाना पुलिस(police) ने किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार(arrest) किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथि

Bihar Crime News: पैक्स अध्यक्ष समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी की खजौली थाना पुलिस(police) ने किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार(arrest) किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार और गोलियों को भी बरामद किया है। गिरफ्त में आए तीन बदमाशों में से एक पैक्स अध्यक्ष(pacs president) है और हाल ही में संपन्न हुए पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुआ है।


दरअसल, खजौली थाना क्षेत्र के ठहर गांव स्थित मुख्य सड़क पर अपराध की योजना बना रहे एक स्कार्पियो पर सवार तीन युवकों को हथियार के साथ रविवार की देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में नरार पूर्वी पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर यादव भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस, तीन मोबाइल बरामद की है। वहीं काले रंग की एक स्कार्पियो भी जब्त किया है।


थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के बयान पर आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों युवकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के छपराढ़ी ग्राम निवासी हरि यादव के पुत्र दिवाकर कुमार उर्फ उमेश यादव, झरी यादव के पुत्र मदन यादव, तथा इसी गांव के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बासुदेव यादव के पुत्र बालेश्वर यादव के रुप में की गई। युवकों की तालाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस बरामद की गई। 


पूछताछ बाद गिरफ्तार तीनों युवकों को न्यायिक प्रक्रिया में मधुबनी भेज दिया गया। एसडीपीओ सदर टू मनोज कुमार ने बताया कि नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सहित जेल भेजे गए तीनों युवक किसी अपराध की योजना बना रहे थे। हथियार के साथ तीनों को स्थानीय थाना पुलिस द्वारा ठाहर गुमती के पास से गिरफ्तार किया गया था। जेल भेजे गए युवकों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव ।